सोशल मीडिया पर एक बार फिर बॉलीवुड और ब्यूटी स्टैंडर्ड्स को लेकर बहस तेज हो गई है। यूट्यूबर और सोशल कमेंटेटर ध्रुव राठी ने अपने
एक हालिया वीडियो में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पर स्किन लाइटनिंग ट्रीटमेंट कराने का आरोप लगाया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम भी चर्चा में आ गया है, हालांकि दीपिका की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
ध्रुव राठी ने वीडियो में सीधे तौर पर किसी एक नाम का जिक्र न करते हुए कहा कि, “जो सुंदरता आपको लगती है कि भगवान की देन है, वो असल में डॉक्टर की देन हो गई है।” उन्होंने आरोप लगाया कि बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी इस तरह के ट्रीटमेंट करवाते हैं, ताकि आम जनता, खासकर युवा वर्ग, खुद को असुरक्षित महसूस करे और उसी खूबसूरती के पीछे भागे।
राठी का कहना है कि ऐसे ब्यूटी ट्रेंड्स समाज में गलत संदेश फैलाते हैं और रंग-रूप को लेकर हीन भावना को बढ़ावा देते हैं। ‘धुरंधर’ फिल्म के बाद यह मुद्दा और ज्यादा सुर्खियों में आ गया है, क्योंकि सोशल मीडिया यूजर्स इसे सेलेब्रिटी इमेज और रियलिटी के फर्क से जोड़कर देख रहे हैं।
वहीं, कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस मुद्दे पर दो हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं। कुछ लोग ध्रुव राठी की बातों का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ इसे बेवजह का विवाद बता रहे हैं। फिलहाल यह बहस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर लगातार ट्रेंड कर रही है।
Published: December 27, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा














