त्रिपुरा पुलिस ने एक 65 वर्षीय संदिग्ध पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर नेपाल की जेल से भागकर भारत में घुसी
थी। महिला की पहचान लुई निगहत अख्तर बानो के रूप में हुई है। उसे सबरूम रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस ने हिरासत में लिया और बाद में स्थानीय थाने को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह महिला नेपाल की जेल से भागी थी, जहां वह नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में सजा काट रही थी। पुलिस को शक है कि वह भारत की सीमा पार कर बांग्लादेश जाने की कोशिश में थी।
अधिकारियों के अनुसार, यह महिला पाकिस्तान के शेखपुरा निवासी मोहम्मद गोलाफ फराज की पत्नी है। वह लगभग 12 साल पहले पाकिस्तानी पासपोर्ट के जरिए नेपाल में दाखिल हुई थी और वहां से ड्रग्स की तस्करी का काम शुरू किया। 2014 में नेपाल पुलिस ने उसे 1 किलो ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था और 15 साल जेल की सजा सुनाई थी। सितंबर 2025 में नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के दौरान जेल से भागे 13,000 कैदियों में से यह महिला भी शामिल थी। अब त्रिपुरा पुलिस उसकी नागरिकता और नेटवर्क की जांच कर रही है, ताकि उसके भारत आने के मकसद का खुलासा किया जा सके।
Published: October 13, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा