Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • नेशनल अवॉर्ड के बाद शाहरुख खान की मासूमियत पर दिल हार बैठे फैंस, मगर रानी मुखर्जी ने जो किया बार-बार देखेंगे आप
Bollywood

नेशनल अवॉर्ड के बाद शाहरुख खान की मासूमियत पर दिल हार बैठे फैंस, मगर रानी मुखर्जी ने जो किया बार-बार देखेंगे आप

shah rukh rani
Email :236

shah rukh raniनई दिल्ली में आयोजित 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की जोड़ी ने महफिल लूट ली। इस मौके पर शाहरुख को फिल्म जवान के लिए और रानी मुखर्जी को मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। दोनों स्टार्स का यह वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।

एक वीडियो में शाहरुख अपनी मासूमियत से सबका दिल जीत लेते हैं। वह अपने मेडल का धागा खोलने की कोशिश करते हैं और फिर उसे सही तरह से पहन नहीं पाते। यह देखकर रानी मुखर्जी उनकी मदद करती हैं और कैमरे में उन्हें उनका चेहरा दिखाती हैं। इसके बाद शाहरुख मुस्कुराते हुए अपने मेडल को पीछे बैठी मैनेजर पूजा ददलानी को भी दिखाते हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें प्यार से “पूकी” कहकर बुला रहे हैं।

दूसरे वीडियो में शाहरुख, रानी के बाल संवारते और उनके गालों पर हल्का सा किस करते नजर आते हैं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग देखकर फैंस पुरानी फिल्मों को याद कर भावुक हो रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि इन दोनों के बीच अब भी वही जादुई केमेस्ट्री दिखाई देती है और उन्हें फिर से साथ फिल्मों में देखना चाहिए।

Author: Ravi Yadav
Published: September 24, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts