नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला क्रिकेट मुकाबला केवल एक मैच नहीं, बल्कि आईसीसी टूर्नामेंट की सबसे बड़ी कमाई का स्रोत माना जाता है। विज्ञापन, ब्रॉडकास्टिंग राइट्स, टिकट बिक्री और स्पॉन्सरशिप—हर स्तर पर IND vs PAK मैच आईसीसी को सबसे ज्यादा रेवेन्यू देता है। क्रिकेट जानकारों के मुताबिक, एक भारत-पाकिस्तान मुकाबले से होने वाली कमाई पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की लगभग 7 साल की कुल आय के बराबर होती है।
हाल के दिनों में पाकिस्तान की ओर से बार-बार भारत के खिलाफ खेलने को लेकर बनाए जा रहे विवाद और बहिष्कार की धमकियों को क्रिकेट जगत में “ड्रामेबाजी” के रूप में देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर पाकिस्तान इस तरह के फैसलों पर अड़ा रहता है, तो इसका सबसे बड़ा नुकसान आईसीसी और वैश्विक क्रिकेट इकोनॉमी को होगा।
आईसीसी टूर्नामेंट में भारत-पाक मैच की अनुपस्थिति से ब्रॉडकास्टर्स, स्पॉन्सर्स और आयोजकों को भारी आर्थिक झटका लग सकता है। वहीं, यह भी सच है कि पाकिस्तान के बिना टूर्नामेंट चल सकता है, लेकिन भारत-पाक मुकाबले के बिना आईसीसी की कमाई अधूरी मानी जाती है अब सबकी नजर आईसीसी के अगले कदम और पाकिस्तान के रुख पर टिकी है।
Published: February 4, 2026
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा