नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश-विदेश से मिले उपहारों की ऑनलाइन नीलामी का सातवां संस्करण आज 17 सितंबर से शुरू हो गया है। यह नीलामी 2 अक्टूबर तक चलेगी और इससे प्राप्त राशि गंगा सफाई के लिए चल रहे नमामि गंगे मिशन को दान की जाएगी। इस बार कुल 1300 उपहार नीलामी में रखे गए हैं, जिनका आधार मूल्य 1700 रुपये से लेकर 1.03 करोड़ रुपये तक है।
केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जानकारी दी कि वर्ष 2019 से अब तक पीएम मोदी के 7000 से अधिक उपहारों की नीलामी हो चुकी है, जिससे 50.33 करोड़ रुपये इकट्ठा कर नमामि गंगे परियोजना में लगाया गया है। इस बार की नीलामी में कई खास उपहार शामिल हैं, जिनमें पैरालंपिक 2024 के खिलाड़ियों द्वारा दिए गए उपहार, देवी-देवताओं की मूर्तियां, पेंटिंग्स, तलवारें और मंदिरों की प्रतिमाएं शामिल हैं।
सबसे महंगा उपहार तुलजा भवानी की मूर्ति है, जिसका आधार मूल्य 1.03 करोड़ रुपये तय किया गया है। इसके अलावा पैरालंपिक विजेताओं निषाद कुमार, अजीत सिंह और सिमरन शर्मा के खेल उपकरण भी नीलामी में शामिल हैं। किसी भी व्यक्ति को इन उपहारों पर ऑनलाइन बोली लगाने का अवसर मिलेगा।
Published: September 17, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा