Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • Sports
  • मिनी ऑक्शन की फाइनल लिस्ट में 359 खिलाड़ी शामिल, किस पर बरसेगा छप्पर फाड़ पैसा?
Sports

मिनी ऑक्शन की फाइनल लिस्ट में 359 खिलाड़ी शामिल, किस पर बरसेगा छप्पर फाड़ पैसा?

IND vs SA 4th T20I Preview 1765806786811
Email :45

IND vs SA 4th T20I Preview 1765806786811आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन का रोमांच आज अबू धाबी में देखने को मिलेगा, जहां दोपहर 2:30 बजे से खिलाड़ियों पर बोली शुरू होगी। इस मिनी ऑक्शन की फाइनल लिस्ट में कुल 359 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें से केवल 77 खिलाड़ियों को ही आईपीएल के 19वें सीजन के लिए टीमों में जगह मिल पाएगी। 31 मार्च 2026 से शुरू होने वाले इस सीजन से पहले यह नीलामी सभी फ्रेंचाइजियों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। देश-विदेश के कई नामी खिलाड़ी आज अपनी किस्मत आजमाते नजर आएंगे और करोड़ों रुपये की बोलियां लगने की पूरी उम्मीद है।

मिनी ऑक्शन में सबसे ज्यादा मजबूत स्थिति कोलकाता नाइट राइडर्स की है, जिनके पास 64.3 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा पर्स मौजूद है। ऐसे में माना जा रहा है कि आज की नीलामी की दिशा काफी हद तक केकेआर तय कर सकती है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स भी 43.4 करोड़ रुपये के साथ बड़े खिलाड़ियों पर दांव लगाने की तैयारी में है। मुंबई इंडियंस के पास सबसे कम 2.75 करोड़ रुपये बचे हैं, जिससे उनकी रणनीति सीमित नजर आ रही है। फैंस की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर किस खिलाड़ी पर छप्पर फाड़ पैसा बरसेगा और कौन बनेगा इस ऑक्शन का सबसे महंगा सितारा।

Author: Ravi Yadav
Published: December 16, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts