Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • Entertainment
  • रविवार को अजय देवगन की फिल्म ने उड़ाया गर्दा, बॉक्स ऑफिस पर हुई धांसू कमाई
Entertainment

रविवार को अजय देवगन की फिल्म ने उड़ाया गर्दा, बॉक्स ऑफिस पर हुई धांसू कमाई

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 3 1763302717693
Email :43

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 3 1763302717693अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने रिलीज के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है। 14 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआत में भले ही धीमी कमाई की हो, लेकिन वीकेंड पर इसकी रफ्तार तेज हो गई। शुक्रवार को फिल्म ने 8.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, शनिवार को इसने जोरदार उछाल दिखाते हुए 12.25 करोड़ रुपये कमा लिए। वहीं रविवार को भी फिल्म ने शानदार बिजनेस जारी रखा और शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 10.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। नाइट शोज से यह आंकड़ा और बढ़ सकता है, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार का कुल कारोबार 12 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच जाएगा।
तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 31 करोड़ रुपये पार कर चुका है, जो अजय देवगन की फिल्मों के लिए एक मजबूत शुरुआत मानी जा रही है। हल्की-फुल्की कॉमेडी, रोमांस और दमदार एक्टिंग की वजह से दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं। अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के साथ आर माधवन, जावेद जाफरी और मिजान जाफरी ने भी अहम किरदार निभाए हैं। पिछले साल एक्शन और हॉरर फिल्मों के बाद अब अजय देवगन कॉमेडी फिल्मों से भी बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए हुए हैं और दे दे प्यार दे 2 उसी सफलता की कड़ी को आगे बढ़ाती नजर आ रही है।

Author: Ravi Yadav
Published: November 17, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts