राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र के मलाह गांव में कफ सिरप पीने से दो महीने के मासूम की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप
से बीमार हो गए। बताया जा रहा है कि यह दवा जयपुर की सरना डूंगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित केसन फार्मा द्वारा सप्लाई की गई थी। इस कंपनी को पहले भी दवा आपूर्ति में गड़बड़ियों के चलते डिबार किया जा चुका है। नि:शुल्क दवा योजना के तहत प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में भेजी गई इस दवा का नाम डेक्सट्रोमेथोर्फन एचबीआर सिरप आईपी 13.5 मिग्रा 5 मिली (440) है। यह वही दवा है जिसने पहले सीकर में भी एक मासूम की जान ले ली थी। इस घटना के बाद राज्य सरकार हरकत में आ गई है और स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। औषधि नियंत्रक अजय फाटक ने पुष्टि की कि दवा की सप्लाई केसन फार्मा ने की थी, जिसके मालिक वीरेन्द्र कुमार गुप्ता हैं। सरकार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लगातार मासूमों की मौत और बच्चों के बीमार होने से ग्रामीणों और परिजनों में भारी रोष है। अब यह मामला न केवल प्रदेश में दवा आपूर्ति प्रणाली की खामियों को उजागर कर रहा है, बल्कि जिम्मेदार एजेंसियों और कंपनियों की लापरवाही पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
Published: October 1, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा