Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • Sports
  • रिंकू सिंह ने तूफानी बैटिंग से मचाया तहलका, कर ली एमएस धोनी के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी
Sports

रिंकू सिंह ने तूफानी बैटिंग से मचाया तहलका, कर ली एमएस धोनी के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी

rinku singh 3 2026 01 3fba69efb8e970f357e9818686550bbe
Email :31

नागपुर टीम इंडिया के उभरते स्टार बल्लेबाज़ रिंकू सिंह ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से एक बार फिर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। नागपुर में खेले गए भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में रिंकू सिंह ने महज 20 गेंदों में नाबाद 44 रन की शानदार पारी खेली और टीम इंडिया को 238 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने यह मुकाबला 48 रन से अपने नाम किया।rinku singh 3 2026 01 3fba69efb8e970f357e9818686550bbe

रिंकू सिंह की इस पारी की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने आखिरी यानी 20वें ओवर में जमकर रन बरसाए। इस ओवर में उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाते हुए कुल 21 रन बटोरे। इसी के साथ उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पूर्व कप्तान एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

रिंकू सिंह अब टी20 इंटरनेशनल के आखिरी ओवर में कुल 12 छक्के लगा चुके हैं, जो धोनी के बराबर हैं। इस सूची में पहले स्थान पर हार्दिक पंड्या हैं, जिनके नाम 15 छक्के दर्ज हैं। रिंकू ने इस मामले में कप्तान सूर्यकुमार यादव (11 छक्के) को भी पीछे छोड़ दिया है। रिंकू सिंह लगातार खुद को भरोसेमंद फिनिशर के रूप में साबित कर रहे हैं।

Author: seo@metabytemarketing.com
Published: January 22, 2026

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts