लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर देश-विदेश से बधाइयों का सिलसिला जारी है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं और उन्हें विकसित भारत का शिल्पकार बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने बीते एक दशक में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनसे 140 करोड़ नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि मोदी जी ने 2014 में संसद के सेंट्रल हॉल में स्पष्ट किया था कि उनकी सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचितों के कल्याण के लिए समर्पित होगी। यह सिर्फ घोषणा नहीं थी बल्कि केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं में इसका स्पष्ट रूप से क्रियान्वयन दिखाई देता है।
उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, जल जीवन मिशन और पीएम जनमन योजना जैसी योजनाओं को प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच का उदाहरण बताया। ब्रजेश पाठक ने कहा कि मोदी जी ने अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को व्यवहार में उतारकर भारत को विकास और आत्मनिर्भरता की नई दिशा दी है।
Published: September 17, 2025
Related News
- एमवी एक्ट में संशोधन का आश्वासन, निजी बसों की हड़ताल खत्म
- चांदी में ₹14000 की भारी गिरावट, चीन के इस फैसले से मचा हाहाकार; एक्सपर्ट्स ने क्या बता दिया?
- घोड़े पर सवार होकर आए रश्मिका के राजकुमार विजय, भरी मांग, सात जन्म साथ निभाने की खाई कसम
Source: Meta News Channel
More Top News
- एमवी एक्ट में संशोधन का आश्वासन, निजी बसों की हड़ताल खत्म
- चांदी में ₹14000 की भारी गिरावट, चीन के इस फैसले से मचा हाहाकार; एक्सपर्ट्स ने क्या बता दिया?
- घोड़े पर सवार होकर आए रश्मिका के राजकुमार विजय, भरी मांग, सात जन्म साथ निभाने की खाई कसम
- जयपुर में कल से सजेगा क्राफ्ट फेस्टिवल:दो दिवसीय आयोजन में आर्टिस्ट वॉल और हैंडमेड गुलाल का रहेगा खास आकर्षण










