Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • विचलित कर रहा सवाई मानसिंह अस्पताल के ICU में आग के बाद का भयावह मंजर
ACCIDENT

विचलित कर रहा सवाई मानसिंह अस्पताल के ICU में आग के बाद का भयावह मंजर

jaipur fire 198c6eb937b05028335e347287e9f799
Email :125

जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में देर रात हुए भीषण हादसे ने पूरे शहर को शोक में डूबो दिया। अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू वार्डjaipur-fire_198c6eb937b05028335e347287e9f799-300x169.avif" alt="jaipur fire 198c6eb937b05028335e347287e9f799" width="300" height="169" title="विचलित कर रहा सवाई मानसिंह अस्पताल के ICU में आग के बाद का भयावह मंजर 4" srcset="https://metanewschannel24.com/wp-content/uploads/2025/10/jaipur-fire_198c6eb937b05028335e347287e9f799-300x169.avif 300w, https://metanewschannel24.com/wp-content/uploads/2025/10/jaipur-fire_198c6eb937b05028335e347287e9f799.avif 700w" sizes="(max-width: 300px) 100vw, 300px" /> में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। धुएं से पूरा आईसीयू भर गया और वहां भर्ती कई गंभीर मरीजों की हालत और बिगड़ गई। फायर ब्रिगेड की मदद से कई मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अस्पताल परिसर में चारों ओर चीख-पुकार और मातम का माहौल छा गया। जले हुए उपकरण, बिखरा मेडिकल सामान और परिजनों के आंसू इस हादसे की भयावहता को बयां कर रहे थे। ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और अधिकांश मरीज वेंटिलेटर पर थे, जिन्हें समय पर शिफ्ट करना मुश्किल हो गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे और घायलों के इलाज की समीक्षा की। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और हादसे की जांच के आदेश दिए। इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं और पूरे प्रदेश में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

Author: seo@metabytemarketing.com
Published: October 6, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts