भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे और टी20 सीरीज का आगाज 19 अक्टूबर से होने जा रहा है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान
आज किया जाना है। हालांकि, एशिया कप जीतने में अहम भूमिका निभाने वाले कई खिलाड़ी इस बार वनडे सीरीज में नजर नहीं आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है, क्योंकि उन्होंने एशिया कप के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी भाग लिया है। इसी तरह फाइनल मुकाबले में शानदार पारी खेलने वाले तिलक वर्मा को भी मौका मिलना मुश्किल है, क्योंकि रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की टीम में वापसी तय है।
शुभमन गिल को भी वनडे टीम से बाहर रखा जा सकता है। माना जा रहा है कि यशस्वी जायसवाल को मौका मिलेगा, जिससे टीम को लेफ्ट-राइट ओपनिंग का बेहतरीन संयोजन मिलेगा। वहीं, टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म के चलते उनका चयन भी संदिग्ध है। इसके अलावा हार्दिक पंड्या को भी आराम देने की संभावना जताई जा रही है ताकि वे आगामी टी20 सीरीज के लिए फिट और फ्रेश रह सकें। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली इस महत्वपूर्ण वनडे सीरीज में पांच बड़े चेहरे नदारद रह सकते हैं।
Published: October 4, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा