Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • Crime News
  • Cyber Crime
  • 10 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार, जयपुर की होटलों से वारदात को दे रहे थे अंजाम
Cyber Crime

10 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार, जयपुर की होटलों से वारदात को दे रहे थे अंजाम

mixcollage 29 nov 2024 12 35 pm 4356 1732864095
Email :133

जयपुर में साइबर अपराध पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग होटलों से 9 ठगों को गिरफ्तार किया है। श्याम नगर औरmixcollage 29 nov 2024 12 35 pm 4356 1732864095 पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर यह कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपियों में आंध्रप्रदेश और राजस्थान के साइबर गैंग से जुड़े सदस्य शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 56 एटीएम कार्ड, 32 मोबाइल, एक लैपटॉप, 8 चेकबुक, 11 पासबुक और एक फर्जी कंपनी की सील बरामद की है। डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज के अनुसार, आरोपियों ने देशभर में करीब 10 करोड़ रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया है। इनके खिलाफ राजस्थान, झारखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और तमिलनाडु में 30 से अधिक मामले दर्ज हैं। ये लोग ऑनलाइन गेम, सट्टा और निवेश योजनाओं के नाम पर लोगों को झांसा देकर खाते में पैसे ट्रांसफर कराते थे। साथ ही ठगी के लिए किराए पर बैंक खाते लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों में शेख मोलाली, रायपुरी कुमार, पवन कुमार रेड्डी, एसएम घोष, करण सिंह, अमन कुमार, संदीप कुमार, रामस्वरूप उपाध्याय और कार्तिक जोशी शामिल हैं। पत्रकार कॉलोनी में पकड़े गए दो आरोपियों के पास से 17 मोबाइल, 47 एटीएम कार्ड और कई पासबुक मिली हैं। पुलिस अब इनके नेटवर्क और फर्जी खातों की गहराई से जांच कर रही है।

Author: Ravi Yadav
Published: October 9, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts