नई दिल्ली। ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फिल्म को 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (Oscars) की बेस्ट पिक्चर कैटेगरी के लिए पात्र फिल्मों की सूची में शामिल किया गया है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा जारी की गई इस सूची में कुल 317 फीचर फिल्में शामिल हैं, जिनमें से 201 फिल्में बेस्ट पिक्चर कैटेगरी के लिए क्वालिफाई करती हैं।
इस उपलब्धि पर अभिनेता विवेक ओबेरॉय खुशी से गदगद नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए ऋषभ शेट्टी और फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी। विवेक ओबेरॉय ने लिखा कि ‘कांतारा: चैप्टर 1’ हमारे पूर्वजों की संस्कृति और परंपराओं की दहाड़ है, जो वैश्विक मंच पर गूंज रही है।
खास बात यह है कि इस प्रतिष्ठित सूची में भारत की कुल चार फिल्मों ने जगह बनाई है। इनमें ‘कांतारा: चैप्टर 1’, अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’, एम. ससीकुमार की ‘टूरिस्ट फैमिली’ और एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिंह’ शामिल हैं। यह उपलब्धि भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण मानी जा रही है।
Published: January 12, 2026
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा