Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • Entertainment
  • 98वें ऑस्कर की रेस में शामिल हुई ‘कांतारा चैप्टर 1’, खुशी से गदगद हुए विवेक ओबेरॉय, ‘हमारे पूर्वजों की दहाड़ है’
Entertainment

98वें ऑस्कर की रेस में शामिल हुई ‘कांतारा चैप्टर 1’, खुशी से गदगद हुए विवेक ओबेरॉय, ‘हमारे पूर्वजों की दहाड़ है’

Vivek Oberoi V jpg 442x260 4g
Email :13

Vivek Oberoi V jpg 442x260 4gनई दिल्ली। ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फिल्म को 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (Oscars) की बेस्ट पिक्चर कैटेगरी के लिए पात्र फिल्मों की सूची में शामिल किया गया है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा जारी की गई इस सूची में कुल 317 फीचर फिल्में शामिल हैं, जिनमें से 201 फिल्में बेस्ट पिक्चर कैटेगरी के लिए क्वालिफाई करती हैं।

इस उपलब्धि पर अभिनेता विवेक ओबेरॉय खुशी से गदगद नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए ऋषभ शेट्टी और फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी। विवेक ओबेरॉय ने लिखा कि ‘कांतारा: चैप्टर 1’ हमारे पूर्वजों की संस्कृति और परंपराओं की दहाड़ है, जो वैश्विक मंच पर गूंज रही है।

खास बात यह है कि इस प्रतिष्ठित सूची में भारत की कुल चार फिल्मों ने जगह बनाई है। इनमें ‘कांतारा: चैप्टर 1’, अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’, एम. ससीकुमार की ‘टूरिस्ट फैमिली’ और एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिंह’ शामिल हैं। यह उपलब्धि भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण मानी जा रही है।

Author: Ravi Yadav
Published: January 12, 2026

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts