नई दिल्ली में आयोजित 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की जोड़ी ने महफिल लूट ली। इस मौके पर शाहरुख को फिल्म जवान के लिए और रानी मुखर्जी को मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। दोनों स्टार्स का यह वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।
एक वीडियो में शाहरुख अपनी मासूमियत से सबका दिल जीत लेते हैं। वह अपने मेडल का धागा खोलने की कोशिश करते हैं और फिर उसे सही तरह से पहन नहीं पाते। यह देखकर रानी मुखर्जी उनकी मदद करती हैं और कैमरे में उन्हें उनका चेहरा दिखाती हैं। इसके बाद शाहरुख मुस्कुराते हुए अपने मेडल को पीछे बैठी मैनेजर पूजा ददलानी को भी दिखाते हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें प्यार से “पूकी” कहकर बुला रहे हैं।
दूसरे वीडियो में शाहरुख, रानी के बाल संवारते और उनके गालों पर हल्का सा किस करते नजर आते हैं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग देखकर फैंस पुरानी फिल्मों को याद कर भावुक हो रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि इन दोनों के बीच अब भी वही जादुई केमेस्ट्री दिखाई देती है और उन्हें फिर से साथ फिल्मों में देखना चाहिए।
Published: September 24, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा