Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • राजस्थान में कफ सिरप पीने से एक और मासूम की मौत, 2 बच्चे बीमार, जयपुर की दवा सप्लायर फर्म जांच के घेरे में
Healthcare

राजस्थान में कफ सिरप पीने से एक और मासूम की मौत, 2 बच्चे बीमार, जयपुर की दवा सप्लायर फर्म जांच के घेरे में

g44qcdkg cough
Email :161

राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र के मलाह गांव में कफ सिरप पीने से दो महीने के मासूम की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूपg44qcdkg cough syrup 650x400 12 January 23 से बीमार हो गए। बताया जा रहा है कि यह दवा जयपुर की सरना डूंगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित केसन फार्मा द्वारा सप्लाई की गई थी। इस कंपनी को पहले भी दवा आपूर्ति में गड़बड़ियों के चलते डिबार किया जा चुका है। नि:शुल्क दवा योजना के तहत प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में भेजी गई इस दवा का नाम डेक्सट्रोमेथोर्फन एचबीआर सिरप आईपी 13.5 मिग्रा 5 मिली (440) है। यह वही दवा है जिसने पहले सीकर में भी एक मासूम की जान ले ली थी। इस घटना के बाद राज्य सरकार हरकत में आ गई है और स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। औषधि नियंत्रक अजय फाटक ने पुष्टि की कि दवा की सप्लाई केसन फार्मा ने की थी, जिसके मालिक वीरेन्द्र कुमार गुप्ता हैं। सरकार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लगातार मासूमों की मौत और बच्चों के बीमार होने से ग्रामीणों और परिजनों में भारी रोष है। अब यह मामला न केवल प्रदेश में दवा आपूर्ति प्रणाली की खामियों को उजागर कर रहा है, बल्कि जिम्मेदार एजेंसियों और कंपनियों की लापरवाही पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Author: seo@metabytemarketing.com
Published: October 1, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts