Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • जयपुर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, आज रोडवेज बसों का रूट रहेगा डायवर्ट
Rajasthan

जयपुर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, आज रोडवेज बसों का रूट रहेगा डायवर्ट

whatsapp image 2024 10 29 at 224222 1730223059
Email :139

जयपुर में दशहरा उत्सव के अवसर पर गुरुवार को ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुएwhatsapp image 2024 10 29 at 224222 1730223059 रोडवेज बसों के रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं और रावण दहन स्थलों के पास पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ने पर सामान्य यातायात को भी वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा ताकि भीड़ और जाम की स्थिति से बचा जा सके।

दिल्ली रोड से आने वाली रोडवेज बसें अब चंदवाजी तिराहा से एक्सप्रेस हाइवे रोड नंबर 14, सीकर रोड, चौमूं तिराहा, पानीपेच, चिंकारा, कल्ट्री सर्कल से खासा कोठी होकर सिंधी कैंप पहुंचेंगी। वहीं, सिंधी कैंप से दिल्ली रोड जाने वाली बसों को गवर्नमेंट हॉस्टल, स्टेच्यू सर्कल, पृथ्वीराज रोड, नारायण सिंह तिराहा, रामबाग चौराहा और जवाहर नगर बाइपास से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर भेजा जाएगा।

आगरा रोड से आने वाली बसें रोटरी सर्कल से जवाहर नगर बाइपास, ओटीएस चौराहा और सहकार मार्ग से गुजरते हुए सिंधी कैंप जाएंगी। इसी तरह सिंधी कैंप से आगरा रोड की ओर जाने वाली बसों को वैकल्पिक मार्गों से रवाना किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक प्लान का पालन करें और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।

Author: seo@metabytemarketing.com
Published: October 2, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts