तमिलनाडु सरकार ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में हुई बच्चों की मौतों के बाद बड़ा कदम उठाते हुए ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप की बिक्री पर
प्रतिबंध लगा दिया है। चेन्नई स्थित कंपनी द्वारा निर्मित इस सिरप को बाजार से हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। कांचीपुरम जिले में स्थित उत्पादन संयंत्र का निरीक्षण भी किया गया और वहां से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने तक इस सिरप का निर्माण और वितरण पूरी तरह रोक दिया गया है।
राजस्थान सरकार ने भी इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए राज्य औषधि नियंत्रक को निलंबित कर दिया है। साथ ही जयपुर की केसन्स फार्मा द्वारा बनाई जा रही सभी 19 दवाओं की आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने डेक्सट्रोमेथॉर्फन युक्त अन्य कफ सिरप की बिक्री पर भी पाबंदी लगा दी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी किया है कि 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को खांसी और जुकाम की दवाएं न दी जाएं। उधर कांग्रेस नेता कमलनाथ ने आरोप लगाया है कि इस कफ सिरप में ‘ब्रेक ऑयल सॉल्वेंट’ मिलाने से बच्चों की मौतें हुई हैं। फिलहाल लैब रिपोर्ट आने तक कंपनी को उत्पादन पूरी तरह बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
Published: October 4, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा