जयपुर में साइबर अपराध पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग होटलों से 9 ठगों को गिरफ्तार किया है। श्याम नगर और
पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर यह कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपियों में आंध्रप्रदेश और राजस्थान के साइबर गैंग से जुड़े सदस्य शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 56 एटीएम कार्ड, 32 मोबाइल, एक लैपटॉप, 8 चेकबुक, 11 पासबुक और एक फर्जी कंपनी की सील बरामद की है। डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज के अनुसार, आरोपियों ने देशभर में करीब 10 करोड़ रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया है। इनके खिलाफ राजस्थान, झारखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और तमिलनाडु में 30 से अधिक मामले दर्ज हैं। ये लोग ऑनलाइन गेम, सट्टा और निवेश योजनाओं के नाम पर लोगों को झांसा देकर खाते में पैसे ट्रांसफर कराते थे। साथ ही ठगी के लिए किराए पर बैंक खाते लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों में शेख मोलाली, रायपुरी कुमार, पवन कुमार रेड्डी, एसएम घोष, करण सिंह, अमन कुमार, संदीप कुमार, रामस्वरूप उपाध्याय और कार्तिक जोशी शामिल हैं। पत्रकार कॉलोनी में पकड़े गए दो आरोपियों के पास से 17 मोबाइल, 47 एटीएम कार्ड और कई पासबुक मिली हैं। पुलिस अब इनके नेटवर्क और फर्जी खातों की गहराई से जांच कर रही है।
Published: October 9, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा