भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। इस ऐतिहासिक जीत के पीछे टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार की बड़ी भूमिका रही है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 11,000 से ज्यादा रन और 30 शतक बनाने वाले अमोल मजूमदार भले ही टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाए, लेकिन उन्होंने अपने कोचिंग करियर से भारतीय क्रिकेट में नया अध्याय जोड़ा है।
इस शानदार जीत के बाद अब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का 11 साल पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सितंबर 2014 में अमोल मजूमदार के संन्यास लेने के बाद रोहित शर्मा ने ट्वीट किया था – “मुंबई क्रिकेट के गुमनाम हीरो अमोल मजूमदार ने एक जबरदस्त रिकॉर्ड छोड़कर संन्यास लिया! हमेशा अपने खेल में पूरा दिल लगाया।” अब यह ट्वीट फिर से चर्चा में है और फैंस इसे अमोल मजूमदार की मेहनत और समर्पण का सच्चा प्रमाण मान रहे हैं।
अमोल मजूमदार ने 2023 में महिला टीम के कोच के रूप में पदभार संभाला था और तब से टीम के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है। उनके मार्गदर्शन में भारत ने विश्व क्रिकेट में नई पहचान बनाई है।
Published: November 4, 2025
Related News
- एमवी एक्ट में संशोधन का आश्वासन, निजी बसों की हड़ताल खत्म
- चांदी में ₹14000 की भारी गिरावट, चीन के इस फैसले से मचा हाहाकार; एक्सपर्ट्स ने क्या बता दिया?
- घोड़े पर सवार होकर आए रश्मिका के राजकुमार विजय, भरी मांग, सात जन्म साथ निभाने की खाई कसम
Source: Meta News Channel
More Top News
- एमवी एक्ट में संशोधन का आश्वासन, निजी बसों की हड़ताल खत्म
- चांदी में ₹14000 की भारी गिरावट, चीन के इस फैसले से मचा हाहाकार; एक्सपर्ट्स ने क्या बता दिया?
- घोड़े पर सवार होकर आए रश्मिका के राजकुमार विजय, भरी मांग, सात जन्म साथ निभाने की खाई कसम
- जयपुर में कल से सजेगा क्राफ्ट फेस्टिवल:दो दिवसीय आयोजन में आर्टिस्ट वॉल और हैंडमेड गुलाल का रहेगा खास आकर्षण













