Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • National News
  • जयपुर-जोधपुर से लेकर उदयपुर तक…एयरपोर्ट पर हाहाकार, इंडिगो की सेवा ठप; कतारों में खड़े यात्री
National News

जयपुर-जोधपुर से लेकर उदयपुर तक…एयरपोर्ट पर हाहाकार, इंडिगो की सेवा ठप; कतारों में खड़े यात्री

images 1
Email :114

राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और उदयपुर एयरपोर्ट्स पर इंडिगो की उड़ानों में आई तकनीकी और ऑपरेशनल समस्या का असर लगातारimages 1 तीसरे दिन भी बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में इंडिगो की करीब 45 उड़ानें रद्द होने से यात्रियों में हड़कंप मचा रहा। जयपुर एयरपोर्ट पर जहां आमतौर पर दिल्ली का किराया 3 से 4 हजार रुपये होता है, वहीं उड़ानों की कमी के कारण यह बढ़कर 20 से 24 हजार रुपये तक पहुंच गया। अन्य एयरलाइनों ने भी किराए में भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। जयपुर–मुंबई रूट पर टिकटें 35 से 40 हजार रुपये तक बिक रही हैं।

जयपुर और जोधपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार और शुक्रवार को उड़ानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित रहा और शनिवार को भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। बुकिंग पोर्टल्स पर आज जयपुर से दिल्ली के लिए इंडिगो की कोई फ्लाइट उपलब्ध नहीं दिख रही। यात्रियों को एयरलाइन काउंटरों पर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, जहां अधिकांश को केवल रिफंड का आश्वासन देकर भेजा जा रहा है।

उदयपुर एयरपोर्ट पर भी हालात बिगड़े रहे। बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट छह घंटे देरी से पहुंची, जिससे कई यात्री घंटों टर्मिनल पर फंसे रहे। देरी और कैंसिलेशन की जानकारी आखिरी समय पर मिलने से उनकी परेशानी दोगुनी हो गई। महंगे किराए, स्टाफ की कमी और अस्पष्ट जानकारी के कारण यात्री बेहद नाराज नजर आए और एयरपोर्ट्स पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Author: Ravi Yadav
Published: December 6, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts