Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • National News
  • Political News
  • भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, शोक की लहर फैली, वसुंधरा राजे के थे बेहद करीब और विश्वसनीय नेता
Political News

भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, शोक की लहर फैली, वसुंधरा राजे के थे बेहद करीब और विश्वसनीय नेता

8f2a69c0 49bd 4e46 8ac6 8b266faa7aed1724486281456 1724486904
Email :34

8f2a69c0 49bd 4e46 8ac6 8b266faa7aed1724486281456 1724486904राजस्थान की राजनीति में बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ और प्रतिष्ठित नेता शिवराम कुशवाहा का सोमवार सुबह जयपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 75 वर्षीय कुशवाहा लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले कई महीनों से उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक गलियारों में गहरा शोक फैल गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में मायूसी की लहर दौड़ गई।

शिवराम कुशवाहा, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के बेहद करीबी और विश्वासपात्र नेताओं में गिने जाते थे। राजे के राजनीतिक सफर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण अवसरों पर उनका साथ निभाया। कुशवाहा धौलपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं। बताया जाता है कि 1998 के विधानसभा चुनाव में वसुंधरा राजे ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया था, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता और मंत्री बनवारी लाल शर्मा को भारी मतों से पराजित कर राजनीतिक पहचान बनाई थी।

कुशवाहा ने धौलपुर से दो बार और बाड़ी विधानसभा क्षेत्र से एक बार चुनाव लड़ा। उनके निधन को भाजपा ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। परिवार और समर्थकों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और उनकी राजनीतिक सेवाओं को याद किया जा रहा है।

Author: Ravi Yadav
Published: December 9, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts