Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • Business News
  • अनिल अंबानी और राणा कपूर की बढ़ी मुश्किलें, सीबीआई ने दो मामलों में कोर्ट में दाखिल किया आरोपपत्र
Business News

अनिल अंबानी और राणा कपूर की बढ़ी मुश्किलें, सीबीआई ने दो मामलों में कोर्ट में दाखिल किया आरोपपत्र

AA1L9wMS
Email :82

AA1L9wMSनई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अनिल अंबानी समूह की कंपनियों आरसीएफएल और आरएचएफएल तथा यस बैंक और उसके पूर्व सीईओ राणा कपूर से जुड़े कथित फर्जी लेन-देन मामलों में बड़ा कदम उठाया है। एजेंसी ने गुरुवार को दो अलग-अलग मामलों में आरोपपत्र दाखिल किया।

सीबीआई की जांच में सामने आया कि यस बैंक ने राणा कपूर की मंजूरी से एडीए ग्रुप की वित्तीय रूप से कमजोर कंपनियों में हजारों करोड़ रुपये का निवेश किया। इन निवेशों को बाद में कई स्तरों पर घुमाकर इस्तेमाल किया गया, जिससे सार्वजनिक धन की हेराफेरी का खुलासा हुआ।

एजेंसी के अनुसार, वर्ष 2017 में यस बैंक ने आरसीएफएल में करीब 2045 करोड़ और आरएचएफएल में 2965 करोड़ रुपये निवेश किए थे। इन सौदों में राणा कपूर और अनिल अंबानी के बीच मिलीभगत पाई गई। आरोप है कि राणा कपूर ने पद का दुरुपयोग करते हुए सार्वजनिक फंड को एडीए ग्रुप की कंपनियों में लगाया, जबकि बदले में उनके परिवार की कंपनियों को लाभ पहुंचाया गया।

इस धोखाधड़ी से यस बैंक को लगभग 2800 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। सीबीआई ने कहा कि यह मामला सार्वजनिक धन की सुनियोजित हेराफेरी और उच्च स्तर पर भ्रष्टाचार का उदाहरण है।

Author: Ravi Yadav
Published: September 19, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts