नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अनिल अंबानी समूह की कंपनियों आरसीएफएल और आरएचएफएल तथा यस बैंक और उसके पूर्व सीईओ राणा कपूर से जुड़े कथित फर्जी लेन-देन मामलों में बड़ा कदम उठाया है। एजेंसी ने गुरुवार को दो अलग-अलग मामलों में आरोपपत्र दाखिल किया।
सीबीआई की जांच में सामने आया कि यस बैंक ने राणा कपूर की मंजूरी से एडीए ग्रुप की वित्तीय रूप से कमजोर कंपनियों में हजारों करोड़ रुपये का निवेश किया। इन निवेशों को बाद में कई स्तरों पर घुमाकर इस्तेमाल किया गया, जिससे सार्वजनिक धन की हेराफेरी का खुलासा हुआ।
एजेंसी के अनुसार, वर्ष 2017 में यस बैंक ने आरसीएफएल में करीब 2045 करोड़ और आरएचएफएल में 2965 करोड़ रुपये निवेश किए थे। इन सौदों में राणा कपूर और अनिल अंबानी के बीच मिलीभगत पाई गई। आरोप है कि राणा कपूर ने पद का दुरुपयोग करते हुए सार्वजनिक फंड को एडीए ग्रुप की कंपनियों में लगाया, जबकि बदले में उनके परिवार की कंपनियों को लाभ पहुंचाया गया।
इस धोखाधड़ी से यस बैंक को लगभग 2800 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। सीबीआई ने कहा कि यह मामला सार्वजनिक धन की सुनियोजित हेराफेरी और उच्च स्तर पर भ्रष्टाचार का उदाहरण है।
Published: September 19, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा