जयपुर के आमेर थाना क्षेत्र के नटाटा में गुरुवार देर शाम हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। शिव कुंडा पानी की टंकी के सामने एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के बॉक्स से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पूरे वाहन में करंट दौड़ गया। इस दौरान नटाटा निवासी 44 वर्षीय ओमप्रकाश सैनी का पैर डंपर के पहिए में फंस गया। करंट लगने से तड़पते हुए वह दर्दनाक चीखों के साथ लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ओमप्रकाश बार-बार चिल्ला रहा था कि चाहे मेरा पैर काट दो लेकिन मुझे बचा लो। वहां मौजूद लोग मदद करना चाहते थे लेकिन जैसे ही उन्होंने हाथ बढ़ाया उन्हें भी करंट के झटके लगे, जिससे वे पीछे हट गए। इस बीच ओमप्रकाश ने अपनी बेटी को पास आते देख उसे दूर रहने की हिदायत दी ताकि उसे करंट से नुकसान न पहुंचे। हादसे में कुल तीन लोग चपेट में आए, जिनमें से दो की मौके पर मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने दिल्ली रोड पर मृतकों के शव रखकर जाम लगा दिया और परिजनों को 50-50 लाख मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग की। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर हालात संभालने में जुट गए।
Published: September 26, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा