रोहित शर्मा से वनडे कप्तानी छीने जाने के बाद उनका पहला रिएक्शन सामने आया है। बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए शुभमन गिल
को भारतीय वनडे टीम का नया कप्तान और श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया है। वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम में तो शामिल हैं, लेकिन उन्हें किसी तरह की जिम्मेदारी नहीं दी गई। यह फैसला क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि मार्च 2025 में रोहित की कप्तानी में ही भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। अब ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले रोहित ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना बेहद पसंद है और वहां के दर्शकों का क्रिकेट के प्रति जुनून उन्हें हमेशा प्रेरित करता है। सीएट अवॉर्ड्स समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि “मुझे ऑस्ट्रेलिया में जाकर खेलना अच्छा लगता है, वहां के लोग क्रिकेट से बहुत प्यार करते हैं।” वहीं, बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बताया कि कप्तानी में बदलाव की जानकारी पहले ही रोहित को दे दी गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वनडे मैचों की संख्या कम होने के कारण कप्तानी में बदलाव टीम की भविष्य की रणनीति का हिस्सा है। फिलहाल, रोहित और कोहली को 2027 वर्ल्ड कप तक खेलते रहने पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।
Published: October 8, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा