भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर रिकॉर्ड 9वीं बार खिताब अपने नाम किया। रिंकू सिंह के विजयी शॉट ने पूरे देश को जश्न में डूबो दिया, लेकिन इस ऐतिहासिक जीत के बाद एक बड़ा विवाद सामने आ गया। दरअसल, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ट्रॉफी और खिलाड़ियों के मेडल लेकर स्टेडियम से चले गए। इस घटना से भारतीय क्रिकेट जगत और प्रशंसकों में नाराजगी फैल गई है।
मैच के बाद पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन देर रात तक शुरू ही नहीं हो पाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम ट्रॉफी मोहसिन नकवी से लेने के पक्ष में नहीं थी, क्योंकि उनका सीधा संबंध पाकिस्तान की राजनीतिक नेतृत्व से है। इसी बीच विवाद बढ़ गया और कहा जा रहा है कि नकवी ट्रॉफी और मेडल लेकर चले गए। बीसीसीआई ने इसे गंभीर मुद्दा मानते हुए साफ कहा कि इस मामले को आईसीसी कॉन्फ्रेंस में उठाया जाएगा और ट्रॉफी व मेडल वापस लाने की मांग की जाएगी।
इस पूरे घटनाक्रम ने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है। जहां एक ओर भारत की जीत ने इतिहास रचा, वहीं दूसरी ओर यह विवाद एशिया कप के फाइनल के सुनहरे पलों पर सवालिया निशान छोड़ गया।
Published: September 29, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा