हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म अवतार 3 – फायर एंड ऐश भारत में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पांचवें दिन भी फिल्म की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही और बॉक्स ऑफिस पर इसकी पकड़ मजबूत बनी हुई है।![]()
19 दिसंबर को रिलीज हुई इस साइंस-फिक्शन एडवेंचर फिल्म को भारतीय दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ओपनिंग वीकेंड पर बंपर कमाई करने के बाद वीक-डे में भी अवतार 3 ने बेहतरीन कलेक्शन दर्ज किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पांचवें दिन यानी मंगलवार को भारत में करीब 10 करोड़ रुपये की कमाई की, जो सोमवार के मुकाबले ज्यादा है।
अब तक अवतार 3 – फायर एंड ऐश का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 86 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुका है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिस तरह से फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और क्रिटिक्स की सराहना मिल रही है, उसे देखते हुए यह जल्द ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है। कुल मिलाकर अवतार 3 भारत में थिएटर्स से लेकर बॉक्स ऑफिस तक लगातार कमाल कर रही है और आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में और उछाल देखने को मिल सकता है।
Published: December 24, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा