भारतीय विमानन क्षेत्र के लिए एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश में तीन नई एयरलाइंस—शंख
एयर, अल हिंद एयर और फ्लाईएक्सप्रेस—को अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी कर दिया है। इस फैसले को भारत के एविएशन सेक्टर के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
मंत्रालय के अनुसार, बीते एक सप्ताह के दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इन तीनों एयरलाइंस की टीमों से मुलाकात की। शंख एयर को पहले ही NOC मिल चुका था, जबकि अल हिंद एयर और फ्लाईएक्सप्रेस को इसी सप्ताह यह महत्वपूर्ण अनुमति दी गई। NOC मिलने के बाद अब ये एयरलाइंस जरूरी तकनीकी और लाइसेंस प्रक्रियाएं पूरी कर व्यावसायिक उड़ानों की तैयारी शुरू कर सकेंगी सरकार का मानना है कि नई एयरलाइंस के संचालन से यात्रियों के लिए उड़ानों के विकल्प बढ़ेंगे और हवाई किरायों में प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। साथ ही क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलेगी।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लागू की गई नीतियों के चलते भारत आज दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते विमानन बाजारों में शामिल हो चुका है। उड़ान (UDAN) योजना के जरिए छोटे शहरों और दूर-दराज के इलाकों को जोड़ने में नई एयरलाइंस अहम भूमिका निभा सकती हैं।
Published: December 24, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा