यरबस ने दुनिया भर में संचालित होने वाले छह हजार से अधिक विमानों का सॉफ्टवेयर बदलने की बड़ी घोषणा की है, जिसके चलते वैश्विक हवाई यात्राओं पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है। कंपनी का कहना है कि यह कदम विमानों की सुरक्षा मानकों को और मजबूत करने के लिए उठाया जा रहा है। हाल ही में जारी की गई एडवाइजरी के बाद कई देशों की एयरलाइंस ने उड़ानों में देरी और रद्दीकरण की जानकारी देना शुरू कर दिया है। एयर फ्रांस ने 35 उड़ानें रद्द कीं, जबकि जापान की एयरलाइंस ने 65 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। भारत में भी एयर इंडिया और इंडिगो ने यात्रियों को समय पर फ्लाइट स्टेटस जांचने की सलाह देते हुए एडवाइजरी जारी की है।
जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष जेटब्लू की एक उड़ान में तकनीकी खराबी सामने आई थी। जांच के बाद पाया गया कि तेज सोलर रेडिएशन विमान के डेटा सिस्टम पर असर डाल सकता है, जो सुरक्षा जोखिम बन सकता है। इसी कारण एयरबस ने A320 सीरीज के विमानों में अनिवार्य सॉफ्टवेयर अपडेट करने का फैसला किया है। अधिकांश विमानों में यह प्रक्रिया कुछ घंटों में पूरी हो सकती है, लेकिन करीब 1000 विमानों में इसे पूरा करने में एक हफ्ते तक का समय लग सकता है। इस अपडेट के दौरान हजारों उड़ानों पर असर पड़ने की आशंका है, जिससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है।
Published: November 29, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा