बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने सिर्फ छह दिनों में 290.25 करोड़
का नेट कलेक्शन कर लिया है और जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। इस फिल्म ने मंगलवार को 33.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसमें हिंदी में 11 करोड़ शामिल हैं। वहीं वरुण धवन और जान्हवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ धीमी रफ्तार से आगे बढ़ते हुए छह दिनों में 36.50 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है। 80 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म अगर इसी रफ्तार से चलती रही, तो अपनी लागत वसूल सकती है।
दूसरी तरफ अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘जॉली एलएलबी 3’ अब ठंडी पड़ती दिख रही है। 19वें दिन इसने सिर्फ 75 लाख रुपये कमाए हैं, जबकि कुल कमाई 109.40 करोड़ तक पहुंची है। 120 करोड़ के बजट के हिसाब से फिल्म को अब वीकेंड से उम्मीदें हैं।
वहीं पवन कल्याण और इमरान हाशमी की ‘दे कॉल हिम ओजी’ को ‘कांतारा’ से कड़ी टक्कर मिल रही है। यह फिल्म 13 दिनों में 185.85 करोड़ रुपये कमा चुकी है, पर 250 करोड़ के बजट के मुकाबले इसकी रफ्तार अब धीमी पड़ गई है। कुल मिलाकर, ‘कांतारा चैप्टर 1’ का दबदबा फिलहाल कायम है।
Published: October 9, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा