अबु धाबी। एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मंगलवार को अहम भिड़ंत होगी। दोनों ही टीमें अपना एक-एक मैच हार चुकी हैं और अब इस मुकाबले में हारने वाली टीम के लिए फाइनल के दरवाजे लगभग बंद हो जाएंगे।
भारत के खिलाफ हार झेलने के बाद पाकिस्तान की स्थिति बेहद नाजुक हो गई है। सलमान आगा की कप्तानी वाली टीम को पूर्व कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की कमी खल रही है। बल्लेबाजी क्रम कमजोर नजर आ रहा है, जबकि गेंदबाज अबरार अहमद भारतीय बल्लेबाजों के सामने बेअसर साबित हुए। अब शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ पर जिम्मेदारी होगी कि वे पाकिस्तान को जीत की राह पर ले जाएं।
दूसरी ओर, श्रीलंका को भी सुपर-4 के पहले मैच में बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा। टीम की सबसे बड़ी चिंता उसका कमजोर मध्यक्रम है। हालांकि कुसल मेंडिस और कामिल मिशारा फॉर्म में हैं, वहीं दासुन शनाका ने भी जिम्मेदारी निभाई है। गेंदबाजी में नुवान तुषारा अब तक छह विकेट लेकर छाप छोड़ चुके हैं।
अंक तालिका में फिलहाल भारत और बांग्लादेश शीर्ष पर हैं, जबकि पाकिस्तान और श्रीलंका तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति बन गया है।
Published: September 23, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा














