Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • States
  • World News
  • काबुल से विमान के पहिए में छिपकर दिल्ली पहुंचे किशोर ने 1996 की कहानी दोहराई, तब लंदन गए थे दो भाई
World News

काबुल से विमान के पहिए में छिपकर दिल्ली पहुंचे किशोर ने 1996 की कहानी दोहराई, तब लंदन गए थे दो भाई

world shortest flight journey 082ed6457a95f2aa3c3740c012ce0db3
Email :267

world shortest flight journey 082ed6457a95f2aa3c3740c012ce0db3नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट पर रविवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया जब अफगानिस्तान का 13 वर्षीय किशोर काबुल से दिल्ली विमान के पहिए में छिपकर पहुंच गया। अधिकारियों के अनुसार, किशोर ईरान जाना चाहता था लेकिन गलती से भारत आने वाली फ्लाइट में चढ़ गया।

यह घटना रविवार सुबह करीब 10.20 बजे हुई, जब काम एयरवेज की फ्लाइट (RQ 4401) काबुल से दिल्ली पहुंची। विमान के टैक्सीवे पर खड़े होने के दौरान कर्मचारियों ने एक किशोर को संदिग्ध हालत में देखा और तुरंत सुरक्षा बलों को सूचना दी। सीआईएसएफ ने उसे हिरासत में लेकर इमिग्रेशन विभाग के हवाले कर दिया।

पूछताछ में पता चला कि किशोर यात्रियों की गाड़ी के पीछे-पीछे काबुल एयरपोर्ट में दाखिल हुआ और व्हील वेल में छिप गया। उड़ान भरते समय वह वहीं चिपका रहा। अधिकारियों ने बताया कि करीब 94 मिनट तक 10,000 फीट की ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी के बावजूद उसका जीवित रहना चमत्कार है।

यह घटना वर्ष 1996 की याद दिलाती है, जब पंजाब के प्रदीप और विजय सैनी नामक दो भाई बिना वीजा लंदन जाने के लिए विमान के लैंडिंग गियर में छिप गए थे। उस दौरान एक भाई की मौत हो गई थी।

फिलहाल किशोर इमिग्रेशन विभाग की हिरासत में है और उसे वापस अफगानिस्तान भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

Author: Ravi Yadav
Published: September 23, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts