Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • States
  • World News
  • रूस में भूकंप के फिर जबरदस्त झटके, 7.1 की तीव्रता से हिली धरती; सुनामी की चेतावनी
World News

रूस में भूकंप के फिर जबरदस्त झटके, 7.1 की तीव्रता से हिली धरती; सुनामी की चेतावनी

1920 1080 89 1749348985 1753001070789 1753001074598
Email :46

1920 1080 89 1749348985 1753001070789 1753001074598मॉस्को। रूस के दूरदराज़ इलाकों में एक बार फिर से भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.1 बताई जा रही है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) ने इस भूकंप की तीव्रता को 7.4 और गहराई 39.5 किलोमीटर दर्ज किया है। झटकों के बाद लोगों में दहशत फैल गई और कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए।

भूकंप का केंद्र रूस के पैसिफिक क्षेत्र के नज़दीक बताया जा रहा है। पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस भूकंप से सुनामी की लहरें उठ सकती हैं, जो आसपास के तटीय इलाकों को प्रभावित कर सकती हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर लगातार खबरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि भूकंप की इतनी गहराई से समुद्र में तेज़ हलचल हो सकती है। इससे समुद्री इलाकों में बड़ा खतरा पैदा होने की संभावना है। राहत और बचाव दल मौके पर तैनात कर दिए गए हैं और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Author: Ravi Yadav
Published: September 13, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts