जयपुर में दशहरा उत्सव के अवसर पर गुरुवार को ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए
रोडवेज बसों के रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं और रावण दहन स्थलों के पास पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ने पर सामान्य यातायात को भी वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा ताकि भीड़ और जाम की स्थिति से बचा जा सके।
दिल्ली रोड से आने वाली रोडवेज बसें अब चंदवाजी तिराहा से एक्सप्रेस हाइवे रोड नंबर 14, सीकर रोड, चौमूं तिराहा, पानीपेच, चिंकारा, कल्ट्री सर्कल से खासा कोठी होकर सिंधी कैंप पहुंचेंगी। वहीं, सिंधी कैंप से दिल्ली रोड जाने वाली बसों को गवर्नमेंट हॉस्टल, स्टेच्यू सर्कल, पृथ्वीराज रोड, नारायण सिंह तिराहा, रामबाग चौराहा और जवाहर नगर बाइपास से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर भेजा जाएगा।
आगरा रोड से आने वाली बसें रोटरी सर्कल से जवाहर नगर बाइपास, ओटीएस चौराहा और सहकार मार्ग से गुजरते हुए सिंधी कैंप जाएंगी। इसी तरह सिंधी कैंप से आगरा रोड की ओर जाने वाली बसों को वैकल्पिक मार्गों से रवाना किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक प्लान का पालन करें और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।
Published: October 2, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा