Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • जोधपुर में नकली घी के कारोबार का पर्दाफाश, 200 में बनाते और 600 में बेचते, CST टीम की छापेमारी से हड़कंप
Rajasthan

जोधपुर में नकली घी के कारोबार का पर्दाफाश, 200 में बनाते और 600 में बेचते, CST टीम की छापेमारी से हड़कंप

fake ghee
Email :48

fake gheeजोधपुर में नकली घी बनाने वाले बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देश पर शनिवार को सीएसटी टीम ने मंडोर कृषि मंडी स्थित अक्षत ट्रेडिंग कंपनी में छापा मारकर भारी मात्रा में नकली घी, पाम ऑयल और पैकिंग सामग्री बरामद की। टीम को मौके से क्षीर ब्रांड के 15 लीटर वाले 20 टीन, प्राइड ब्रांड पाम ऑयल के 8 टीन और 37 खाली टीन मिले। साथ ही हीटिंग मशीन, मिक्सिंग जार, सीलिंग मशीन, ढक्कन और फर्जी स्टीकर भी जब्त किए गए। जांच में पता चला कि गिरोह मात्र 200 से 250 रुपये प्रति लीटर की लागत में नकली घी तैयार कर बाजार में 500 से 600 रुपये में बेच रहा था। यह पूरा कारोबार नामी कंपनियों के नाम पर चलाया जा रहा था ताकि ग्राहकों को असली प्रोडक्ट का भ्रम रहे। बरामद सामग्री पर धर्मपाल सत्यपाल लिमिटेड, श्री खाटूश्याम (रिंगस) और लिवलाइट इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड जैसे प्रसिद्ध ब्रांडों के नाम वाले स्टीकर मिले हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नकली घी की सप्लाई किन जिलों तक की जा रही थी। इस कार्रवाई से खाद्य सुरक्षा विभाग और उपभोक्ताओं में भी सतर्कता बढ़ी है।

Author: Ravi Yadav
Published: November 5, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts