बिग बॉस 19 में नजर आ रही नेहल चुडासमा इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं। शो की शुरुआत से ही अपनी पर्सनैलिटी और
आत्मविश्वास से उन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा है। नेहल की पुरानी और नई तस्वीरों की तुलना करने पर लोगों को उनका बदलाव देखकर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। बताया जाता है कि उन्होंने अपने फिटनेस गोल को हासिल करने के लिए तीन महीने तक सख्त रूटीन फॉलो किया और करीब 20 किलो वजन घटाया।
29 वर्षीय नेहल ने बिग बॉस के घर में बताया कि शुरुआत में उनके पिता उनके जिम जाने के खिलाफ थे और चाहते थे कि वह शादी पर ध्यान दें, लेकिन जब नेहल ने छेड़छाड़ का सामना करने की बात कही, तब उन्हें वर्कआउट की अनुमति मिली और यहीं से उनका ट्रांसफॉर्मेशन शुरू हुआ। मां के निधन के बाद दो साल तक गहरे दुख में डूबी रहीं नेहल ने खुद को मजबूत किया और आगे बढ़ीं। 2019 में उन्होंने #10YearChallenge के साथ तब और अब की तस्वीर शेयर कर सभी को प्रेरित किया था।
आज नेहल चुडासमा न केवल मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में पहचान बना चुकी हैं, बल्कि ग्लोबल स्तर पर भारत को रिप्रेजेंट भी कर चुकी हैं। बिग बॉस के घर में उनकी फिटनेस और अनुशासन ने उन्हें एक अलग पहचान दी है।
Published: September 27, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा