नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 19 अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुका है और इस बार घरवालों के लिए बड़ा झटका तैयार है। अब तक दो हफ्तों से किसी भी कंटेस्टेंट को एलिमिनेट नहीं किया गया, लेकिन इस बार शो में डबल एविक्शन का ट्विस्ट देखने को मिलेगा।
नॉमिनेशन टास्क के दौरान हुए विवाद के चलते चार कंटेस्टेंट सीधे बेघर होने की कतार में आ गए हैं। इनमें आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, मृदुल और नटालिया का नाम शामिल है। टास्क में गलती करने और डिसक्वालिफाई होने की वजह से ये चारों कंटेस्टेंट खतरे की जद में आ गए।
सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान इस वीकेंड के वार में न सिर्फ घरवालों की क्लास लगाएंगे बल्कि डबल एलिमिनेशन की घोषणा भी करेंगे। इस ट्विस्ट से घर के समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं। खासकर इसलिए भी क्योंकि पिछले कुछ एपिसोड्स में घर तीन ग्रुप्स में बंट चुका है और अब रिश्तों में दरार साफ नजर आ रही है।
फैंस के लिए भी ये एपिसोड बेहद खास होने वाला है क्योंकि दो हफ्ते से एविक्शन का इंतजार अब खत्म होगा और शो का असली रंग सामने आएगा।
Published: September 10, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा