नेपाल में बीते दो दिनों से जारी उग्र विरोध प्रदर्शनों ने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। सोशल मीडिया पर बैन को लेकर शुरू हुआ प्रदर्शन देखते ही देखते हिंसक विद्रोह में बदल गया। राजधानी काठमांडू की सड़कों पर हजारों प्रदर्शनकारी उतरे और सरकारी इमारतों पर हमला बोल दिया।
प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन, राष्ट्रपति आवास और पीएम ओली के निजी घर तक को आग के हवाले कर दिया। हालात बिगड़ते देख पीएम केपी ओली ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया। इस्तीफे के बाद नेपाल में सेना ने मोर्चा संभाल लिया है और फिलहाल अंतरिम सरकार के गठन की तैयारी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि सैकड़ों प्रदर्शनकारी पीएम दफ्तर में घुस गए थे। इसके बाद ओली ने देश में लगातार बढ़ती हिंसा और अस्थिरता को देखते हुए पद छोड़ने का फैसला लिया। उग्र भीड़ ने वित्त मंत्री समेत कई नेताओं के घरों पर भी हमला किया और जमकर तोड़फोड़ की।
नेपाल में इस राजनीतिक संकट के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि नया नेतृत्व कौन संभालेगा और क्या हालात जल्दी सामान्य हो पाएंगे।
Published: September 10, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा