बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना इन दिनों काजोल के साथ एक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ होस्ट कर रही हैं। हाल ही में इस शो में
आलिया भट्ट और वरुण धवन मेहमान के रूप में पहुंचे, जहां कई मजेदार किस्सों का खुलासा हुआ। इस दौरान ट्विंकल खन्ना ने दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर से जुड़ा एक दिलचस्प और शॉकिंग किस्सा साझा किया। ट्विंकल ने कहा कि आलिया के ससुर ऋषि कपूर की वजह से वह लगभग कपूर खानदान का हिस्सा बन गई थीं। उन्होंने बताया कि एक बार ऋषि कपूर ने उनके जन्मदिन पर ट्वीट किया था कि जब वह अपनी मां डिंपल कपाड़िया के पेट में थीं तब उन्होंने उनके लिए गाने गाए थे। इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने यह मान लिया कि ट्विंकल उनकी नाजायज बेटी हैं। इसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया, हालांकि बाद में ऋषि कपूर ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने मजाक में यह बात लिखी थी और माफी भी मांगी थी। शो में आलिया और वरुण ने भी ऋषि कपूर के साथ बिताए शूटिंग के अनुभव साझा किए। वरुण धवन ने बताया कि एक बार फिल्म के सेट पर ऋषि कपूर उनके बालों में लगे जेल से नाराज हो गए थे और शूट रोक दिया था, जब तक कि उन्होंने बालों से जेल हटाया नहीं। यह किस्सा सुनकर सभी हंस पड़े।
Published: October 2, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा