Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • Breaking News
  • नेपाल के पीएम ओली का इस्तीफा, विद्रोह के बाद छोड़ी गद्दी, देश छोड़ने की तैयारी!
Breaking News

नेपाल के पीएम ओली का इस्तीफा, विद्रोह के बाद छोड़ी गद्दी, देश छोड़ने की तैयारी!

OLI PIC 2025 09 9f63fa6fa9a39eb133f9d463bca3f020 3x2 1
Email :94

OLI PIC 2025 09 9f63fa6fa9a39eb133f9d463bca3f020 3x2 1नेपाल में बीते दो दिनों से जारी उग्र विरोध प्रदर्शनों ने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। सोशल मीडिया पर बैन को लेकर शुरू हुआ प्रदर्शन देखते ही देखते हिंसक विद्रोह में बदल गया। राजधानी काठमांडू की सड़कों पर हजारों प्रदर्शनकारी उतरे और सरकारी इमारतों पर हमला बोल दिया।

प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन, राष्ट्रपति आवास और पीएम ओली के निजी घर तक को आग के हवाले कर दिया। हालात बिगड़ते देख पीएम केपी ओली ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया। इस्तीफे के बाद नेपाल में सेना ने मोर्चा संभाल लिया है और फिलहाल अंतरिम सरकार के गठन की तैयारी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि सैकड़ों प्रदर्शनकारी पीएम दफ्तर में घुस गए थे। इसके बाद ओली ने देश में लगातार बढ़ती हिंसा और अस्थिरता को देखते हुए पद छोड़ने का फैसला लिया। उग्र भीड़ ने वित्त मंत्री समेत कई नेताओं के घरों पर भी हमला किया और जमकर तोड़फोड़ की।

नेपाल में इस राजनीतिक संकट के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि नया नेतृत्व कौन संभालेगा और क्या हालात जल्दी सामान्य हो पाएंगे।

Author: Ravi Yadav
Published: September 10, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts