Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • Delhi
  • BMW ने वित्त मंत्रालय के अफसर को रौंदा, द‍िल्‍ली में धौला कुआं के पास दर्दनाक हादसा
Delhi

BMW ने वित्त मंत्रालय के अफसर को रौंदा, द‍िल्‍ली में धौला कुआं के पास दर्दनाक हादसा

Senior Finance Ministry official killed
Email :85

Senior Finance Ministry official killedनई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। धौला कुआं- दिल्ली कैंट रोड पर वित्त मंत्रालय में कार्यरत डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार BMW कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, BMW चला रही महिला ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सीधे मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को तुरंत घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने कार जब्त कर ली है और चालक से पूछताछ की जा रही है। हादसे ने राजधानी में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को एक बार फिर उजागर कर दिया है। इस घटना ने वित्त मंत्रालय और उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ा दी है।

Author: Ravi Yadav
Published: September 15, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts