1 दिसंबर 2025 से नए महीने की शुरुआत के साथ कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और जीवन पर पड़ने वाला है। कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में कमी की गई है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर 10 रुपये की कटौती करते हुए दिल्ली में इसकी कीमत 1590.50 रुपये से घटाकर 1580.50 रुपये कर दी है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
इसके साथ ही हवाई यात्रा लोगों के लिए महंगी होने जा रही है। एयर टर्बाइन फ्यूल यानी ATF के दाम बढ़ा दिए गए हैं, जिसकी नई दरें इंडियन ऑयल ने चार प्रमुख शहरों में जारी कर दी हैं। ईंधन दाम बढ़ने का असर सीधे फ्लाइट किराए पर पड़ेगा। पैन और आधार को लिंक करने की अंतिम तिथि भी नजदीक आ रही है। 31 दिसंबर 2025 तक अगर यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो पैन कार्ड डी-एक्टिव हो सकता है, जिससे बैंकिंग, ITR फाइलिंग और सरकारी योजनाओं में दिक्कतें आ सकती हैं।
आयकर रिटर्न भरने वाले छोटे कारोबारियों और प्रोफेशनल्स के लिए 10 दिसंबर 2025 तक ITR फाइल करना अनिवार्य है। लेट फीस के साथ ITR जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। इस बीच, RBI की MPC बैठक में रेपो रेट 0.25% कम होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे लोन सस्ते हो सकते हैं। दिसंबर में बैंकों की कुल 17 दिन की छुट्टियां भी लोगों की दिनचर्या को प्रभावित करेंगी।
Published: December 1, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा