Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • Sports
  • एशिया कप फाइनल में पहली बार भिड़ंत, आईसीसी इवेंट में दो बार हो चुकी टक्कर, किसका पलड़ा भारी?
Cricket

एशिया कप फाइनल में पहली बार भिड़ंत, आईसीसी इवेंट में दो बार हो चुकी टक्कर, किसका पलड़ा भारी?

ind vs pak final
Email :47

ind vs pak finalएशिया कप 2025 का फाइनल क्रिकेट प्रेमियों के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है क्योंकि पहली बार भारत और पाकिस्तान इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगे। 1984 में शुरू हुए एशिया कप के 16वें संस्करण तक कभी भी दोनों टीमों का फाइनल में आमना-सामना नहीं हुआ था, लेकिन 28 सितंबर को यह रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि आईसीसी इवेंट्स में दोनों टीमें पहले भी फाइनल में टकरा चुकी हैं। 2007 में दक्षिण अफ्रीका में हुए पहले टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराकर खिताब जीता था। गौतम गंभीर की शानदार पारी और जोगिंदर शर्मा के आखिरी ओवर ने भारत को जीत दिलाई थी। वहीं 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों से हराकर करारी शिकस्त दी थी। फखर जमां के शतक ने उस मुकाबले का रुख पाकिस्तान की ओर मोड़ दिया था। अगर ओवरऑल रिकॉर्ड देखें तो भारत और पाकिस्तान अब तक 12 बार फाइनल में आमने-सामने आए हैं। इनमें से भारत ने 4 बार जीत दर्ज की है जबकि पाकिस्तान ने 8 बार बाजी मारी है। यही कारण है कि आंकड़ों के लिहाज से पाकिस्तान का पलड़ा भारी माना जा रहा है। अब देखना होगा कि एशिया कप के इस बहुप्रतीक्षित फाइनल में कौन सी टीम इतिहास रचती है।

Author: Ravi Yadav
Published: September 26, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts