Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • Entertainment
  • 4 कंटेस्टेंट पर लटकी खतरे की तलवार, इस हफ्ते के एलिमिनेशन ट्विस्ट से लगेगा तगड़ा झटका
Entertainment

4 कंटेस्टेंट पर लटकी खतरे की तलवार, इस हफ्ते के एलिमिनेशन ट्विस्ट से लगेगा तगड़ा झटका

10 09 2025 bigg boss 19 nominations 24041773
Email :59

10 09 2025 bigg boss 19 nominations 24041773नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 19 अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुका है और इस बार घरवालों के लिए बड़ा झटका तैयार है। अब तक दो हफ्तों से किसी भी कंटेस्टेंट को एलिमिनेट नहीं किया गया, लेकिन इस बार शो में डबल एविक्शन का ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

नॉमिनेशन टास्क के दौरान हुए विवाद के चलते चार कंटेस्टेंट सीधे बेघर होने की कतार में आ गए हैं। इनमें आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, मृदुल और नटालिया का नाम शामिल है। टास्क में गलती करने और डिसक्वालिफाई होने की वजह से ये चारों कंटेस्टेंट खतरे की जद में आ गए।

सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान इस वीकेंड के वार में न सिर्फ घरवालों की क्लास लगाएंगे बल्कि डबल एलिमिनेशन की घोषणा भी करेंगे। इस ट्विस्ट से घर के समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं। खासकर इसलिए भी क्योंकि पिछले कुछ एपिसोड्स में घर तीन ग्रुप्स में बंट चुका है और अब रिश्तों में दरार साफ नजर आ रही है।

फैंस के लिए भी ये एपिसोड बेहद खास होने वाला है क्योंकि दो हफ्ते से एविक्शन का इंतजार अब खत्म होगा और शो का असली रंग सामने आएगा।

Author: Ravi Yadav
Published: September 10, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts