Shopping cart

TnewsTnews
  • Home
  • Sports
  • एक और हार पाकिस्तान को कर देगी एशिया कप से बाहर? सुपर-4 में अब श्रीलंका से मिलेगी कड़ी चुनौती
Sports

एक और हार पाकिस्तान को कर देगी एशिया कप से बाहर? सुपर-4 में अब श्रीलंका से मिलेगी कड़ी चुनौती

pakistan team babar azam mohammad rizwan pakistan t20 team pakistan odi team pcb agha salman b99b302f149a97dfc5bc5f0eb3f32e21
Email :261

pakistan team babar azam mohammad rizwan pakistan t20 team pakistan odi team pcb agha salman b99b302f149a97dfc5bc5f0eb3f32e21अबु धाबी। एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मंगलवार को अहम भिड़ंत होगी। दोनों ही टीमें अपना एक-एक मैच हार चुकी हैं और अब इस मुकाबले में हारने वाली टीम के लिए फाइनल के दरवाजे लगभग बंद हो जाएंगे।

भारत के खिलाफ हार झेलने के बाद पाकिस्तान की स्थिति बेहद नाजुक हो गई है। सलमान आगा की कप्तानी वाली टीम को पूर्व कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की कमी खल रही है। बल्लेबाजी क्रम कमजोर नजर आ रहा है, जबकि गेंदबाज अबरार अहमद भारतीय बल्लेबाजों के सामने बेअसर साबित हुए। अब शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ पर जिम्मेदारी होगी कि वे पाकिस्तान को जीत की राह पर ले जाएं।

दूसरी ओर, श्रीलंका को भी सुपर-4 के पहले मैच में बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा। टीम की सबसे बड़ी चिंता उसका कमजोर मध्यक्रम है। हालांकि कुसल मेंडिस और कामिल मिशारा फॉर्म में हैं, वहीं दासुन शनाका ने भी जिम्मेदारी निभाई है। गेंदबाजी में नुवान तुषारा अब तक छह विकेट लेकर छाप छोड़ चुके हैं।

अंक तालिका में फिलहाल भारत और बांग्लादेश शीर्ष पर हैं, जबकि पाकिस्तान और श्रीलंका तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति बन गया है।

Author: Ravi Yadav
Published: September 23, 2025

Related News

Source: Meta News Channel

More Top News

img

Ravi Yadav

Reporter

रवि शर्मा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से राजस्थान और देश-विदेश की ताज़ा खबरों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय समाचार इनके प्रमुख क्षेत्र हैं। रवि शर्मा तथ्य-आधारित और विश्वसनीय पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts