कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का महाराष्ट्र के लातूर में 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और उनका इलाज घर पर ही चल रहा था। शिवराज पाटिल सात बार लातूर से सांसद रहे और उनका राजनीतिक करियर बेहद प्रभावशाली रहा। उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली। वह भारत के केंद्रीय गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष जैसे बड़े पदों पर रहे।
शिवराज पाटिल 2004 से 2008 तक देश के गृह मंत्री रहे और उससे पहले 1991 से 1996 तक लोकसभा अध्यक्ष रहे। वह पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक भी रहे। उन्होंने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकारों में रक्षा मंत्री के रूप में भी कार्य किया। 2008 मुंबई हमलों के बाद हुई आलोचनाओं के बीच उन्होंने सुरक्षा चूक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गृह मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। शिवराज पाटिल उच्च शिक्षित रहे और विज्ञान तथा कानून की पढ़ाई की थी। वह सत्य साई बाबा के प्रबल अनुयायी थे। परिवार में उनकी पत्नी विजया पाटिल और दो बच्चे हैं। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।
Published: December 12, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा









