काठमांडू । नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ भड़के व्यापक प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। इससे पहले गृह मंत्री, कृषि मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री भी इस्तीफा दे चुके थे। सरकार पर लगातार बढ़ते दबाव के चलते ओली को भी पद छोड़ना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर सैकड़ों Gen-Z प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री कार्यालय में घुस गए और सरकार विरोधी नारे लगाए। इसके तुरंत बाद ओली ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफे से कुछ घंटे पहले ही प्रदर्शनकारियों ने उनके निजी आवास को आग के हवाले कर दिया और हिंसा के दौरान 19 लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
ओली ने सर्वदलीय बैठक बुलाने का प्रयास किया था और देशवासियों से धैर्य बनाए रखने की अपील भी की थी, लेकिन बिगड़ते हालात के चलते उन्होंने बैठक से पहले ही पद छोड़ने का निर्णय ले लिया।
नेपाल में सोमवार से शुरू हुआ यह प्रदर्शन केवल सोशल मीडिया बैन के खिलाफ नहीं था, बल्कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और आर्थिक असमानता के मुद्दे भी इसमें शामिल थे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब नेपाल को एक पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था की जरूरत है।
Published: September 9, 2025
Related News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
Source: Meta News Channel
More Top News
- राजस्थान- मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट,पारा 40 के करीब:दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी; जानें- अचानक इतनी गर्मी क्यों बढ़ी
- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?
- न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलन ने जड़ा शतक
- SMS हॉस्पिटल में लोकल स्तर पर दवा खरीद का खेल:स्टॉक में दवाइयां होने के बावजूद मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा